सहारनपुर, सितम्बर 27 -- मेपल्स एकेडमी में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की आधारशिला विषय पर युवा सोच एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी बाधित करता है। शनिवार को स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की आधारशिला बन सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर कमल किशोर महाराज ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए एक सशक्त, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधतंत्र से अजय मित्तल, प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी, मोंकित पुंडीर, प्रीत बहादुर और आशीष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...