हरिद्वार, नवम्बर 18 -- विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। नशा वह दीमक है, जो शरीर को भीतर ही भीतर खोखला कर न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक नाश करता है, बल्कि पूरे परिवार को भी बर्बादी की ओर धकेल देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रखने और भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी, जिसके आज पांच वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संदेश भी सुना गया, जिसमें उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग और जागरूकता बढ़ाने की अपील की। मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर और समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में ऋषिकुल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जि...