लातेहार, जनवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लातेहार ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों के लिए घातक है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर नशे की लत से बाहर निकालना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना है। आगे कहा कि डालसा लातेहार लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक एक बेहतर समाज का निर्माण कर नशा मुक्त झारखंड एवं नशा मुक्त भारत बनाने में अग्रीम भूमिका निभायेगा। फेरी में जीवन को हां कहें-नशे को ना कहें, नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो आद‍ि जागरुकता नारे लगाये गये। बैनर और तख्तियों के जरिए नशे के दुष्पर...