देहरादून, जनवरी 19 -- हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध शहर व्यापार मंडल ने पत्रकारवार्ता कर शासन प्रशासन से सवाल किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि का नारा दिया था लेकिन अब 2026 भी आ गया और प्रदेश तो छोड़ो हरिद्वार भी नशा मुक्त नहीं हुआ है। सूखा नशा बच्चों को बर्बाद कर रहा है। मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं करते। कब तक जनता खामोश रहेगी। युवा जागृति मंच ने एक बार अनशन भी किया था तब आश्वासन देकर अनशन तोड़ा गया था लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.