मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी। नशा मुक्ति व दहेज उन्मूलन के साथ अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश जिले में जन जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से नुक्कड़ नाटक जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्य आगामी 14 मार्च तक सभी प्रखंडों में लोगों को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में जागरूक करेंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकार शराबबंदी के फायदे के बारे में भी लोगों को बताएंगे। अपर समाहर्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। डीपीआरओ परिमल कुमार ने ...