बाराबंकी, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। जयगुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महराज की जनजागरण यात्रा रविवार को ग्राम गुरुसेल पहुंची। ग्रामीणों ने मां दुर्गा मंदिर में बाजे गाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया। सत्संग सम्बोधन ने संत पंकज ने कहा कि जनता से मांसाहार का त्याग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी संस्था द्वारा चलाए जा रहे शाकाहार अपनाने व नशामुक्ति अभियान अपना योगदान दें। बच्चों को नशे से बचाने में सजग रहें। जिससे उन्हें चरित्रवान, संस्कारवान बना कर समरसता पूर्ण समाज बनाया जा सके। उन्होंने लोगों से 17 से 21मई तक मथुरा आश्रम में होने वाले भंडारे में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, सतीश वर्मा, प्रधान आशीष वर्मा, कृष्ण पाल सिंह, नैमिष राठौर, रवि रावत, अशोक कुमार, लाल बहादुर, राम नरेश आदि मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.