फरीदाबाद, फरवरी 4 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव निजामपुर में डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने युवाओं से नशे से दूर रहने और जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 व 1933 की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...