पौड़ी, जुलाई 26 -- स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की टीम द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार त्यागी के नेतृत्व में सोच नशा मुक्ति केंद्र नौगांव सतपुली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली व हंस फाऊंडेशन चिकित्सालय सतपुली का औचक निरीक्षण किया गया। नशा मुक्ति केंद्र में निरीक्षण के दौरान 11 मरीज भर्ती पाए गए। केंद्र में नियुक्त कर्मियों की संख्या के अनुसार उपस्थिति रजिस्टर में स्टाफ की संख्या कम पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंजीकृत मरीजों के पंजीकरण फार्म भी सही से नहीं भरे गए थे जिस पर केंद्र संचालक को मरीजों के पंजीकरण फार्म सही भरने को निर्देशित किया गया। टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली व हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सभी दस्तावेज उपयुक्त पाए गए। इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.