हल्द्वानी, फरवरी 12 -- - कमिश्नर की औचक निरीक्षण में खुलीं कई गंभीर खामियां हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हीरानगर स्थित नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र निर्वाण में बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। करीब चार घंटे तक चली छापेमार कार्रवाई में गाइडलाइन उल्लंघन, अवैध भर्ती और आर्थिक गड़बड़ियों को देखते हुए आयुक्त ने मौके पर ही केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि केंद्र में केवल नशे के आदी व्यक्तियों को रखने की अनुमति होने के बावजूद अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी भर्ती किया गया था। बिना अनुमति महिला मरीजों को रखने का मामला भी सामने आया, जबकि केंद्र को केवल पुरुष मरीजों के उपचार की स्वीकृति है। आयुक्त ने इसे गंभीर उल्लं...