भभुआ, फरवरी 12 -- अखिल भारतीय मुसहर-भुईयां परिवार संघ की बैठक में की गई अपील शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में गुरुवार को भारतीय मुसहर-भुईयां परिवार संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष हरिहर मुसहर व संचालन जिला महासचिव वशिष्ठ मुसहर ने किया। बैठक में भाग ले रहे लोगों से नशा नहीं करने और बच्चों को नियमित पढ़ने के लिए स्कूल भेजने की अपील की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुसहर समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर देना था। वक्ताओं ने भूमिहीन परिवारों को बासगित भूमि उपलब्ध कराने, बाल विवाह और बाल श्रम पर रोक लगाने तथा नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने की जरूरत बताई। बैठक में मांग उठाई गई कि मुसहर भुइयां समाज के पढ़े-लिखे युव...