बागेश्वर, मार्च 28 -- नशा नहीं रोज़गार दो जन अभियान यहां से गढ़वाल मंडल को रवाना हो गया है। दल ने जगह-जगह जनसंपर्क तथा गोष्ठियां आयोजित कीं। कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक नशे का प्रचार कर उत्तराखंड की अस्मिता को खोखला कर रही है, जिसके विरुद्ध जनता को एकजुट होने की आवश्यकता है। अभियान के संयोजक पीसी तिवारी के नेतृत्व में अभियान शुक्रवार को अभियान दल गढ़वाल मंडल को रवाना हो गया है। रवांईखाल, फटगली, गागरीगोल, गरुड़, सिरकोट तथा ग्वालदम में जनसंपर्क किया। कहा कि शराब पीने वाला परिवार का दुश्मन है, जो शराब बेचता है, वह समाज का दुश्मन है, इन्हें हम पहचानते हैं। हमें उसे पहचानना है, जो नशा बिकवाता है। हमें उस राष्ट्र के दुश्मन की पहचान करनी है। उत्तराखंड की अवधारणा को नष्ट किया जा रहा है। यूसीसी नहीं चाहिए, पहले रोज़गार है। राजनीति दल यह गारंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.