गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में अगले बुधवार को गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के ऐसे लोगों को कॉफी पर आमंत्रित किया है जो लोग कभी नशे की गिरफ्त में होते थे। तब नशे के चलते उनका परिवार तबाही के कगार पर पहुंच चुका था। अब उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के बदौलत 'नशे को न कहा' और धीरे-धीरे अब नशा मुक्त सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए 12 मार्च को सुबह 11 बजे से 12 के बीच समय निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कई बार बुरी संगत या मानसिक बिखराव के बाद युवक-युवतियां जाने-अनजाने में नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। किंतु जब तक उन्हें गलती का एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। किंतु उनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी इच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.