कटिहार, फरवरी 24 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र नशा के विरूद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान प्राणपुर पुलिस ने खुशहालपुर एवं प्राणपुर बाजार में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल पुष्टि करवा कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि प्राणपुर चौक में सोना चांदी की दुकान के समीप शराब पीकर हो हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...