चांद मोहम्मद, जनवरी 6 -- उत्तराखंड में दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नशे पर रोकथाम और डॉक्टरों की ड्यूटी पर मौजूदगी के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। मेडिकल छात्रों के तीसरी बार नशा करते पकड़े जाने पर हॉस्टल से हमेशा के लिए निष्कासन किया जाएगा। वहीं, जूनियर डॉक्टरों का नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगी है, जिसके मिनट्स प्राचार्य की ओर से जारी कर सख्ती से अमल के निर्देश दिए हैं।मेडिकल कॉलेज में नशे पर ऐसे होगी कार्रवाई एकेडमिक काउंसिल ने एंटी ड्रग कमेटी की संस्तुतियों को मंजूरी दी। इसमें तय किया गया कि नशा या शराब का सेवन करते पकड़े जाने पर छात्रों पर चरणबद्ध कार्रवाई होगी। पहली गलती पर शैक्षणिक गतिविधियों से दो हफ्ते का सस्पेंशन और अभिभाव...