मेरठ, मार्च 9 -- मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को वेटेरिनरी कॉलेज के सभागार में पढ़े विश्वविद्यालय-बढ़े विश्वविद्यालय अभियान शुरू किया गया। कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज को शिक्षित जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है। यदि हम सभी एकजुट होकर नशा और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प ले लें तो हम एक सशक्त विकसित एवं समरस समाज की नींव रख सकते हैं। इसके लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। इस दौरान डॉ. डीके सिंह, कुलसचिव प्रो. रामजी सिंह, प्रो. आर एस सेंगर, प्रो. विवेक धामा, डॉ. बीआर सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. वीपी ध्यानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.