बागपत, जनवरी 4 -- ढिकौली गांव में नशे के कारण फैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। ढिकौली गांव में जाट सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के आवास पर रविवार को पंचायत हुई। जिसमें नशे के कारण फैल रही कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की गई। एड. सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशा परिवार को बर्बाद कर देता है, इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जो भी प्रत्याशी शराब बांटे, उसका उसका बहिष्कार सभी को मिलकर करना है। जिससे एक साफ सुधरे समाज का निर्माण किया जा सके। इस दौरान युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। पंचायत में सांकलपुट्ठी, सिखैड़ा, पटौली,ओगटी, सैदपुर,पांची आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल र...