आगरा, दिसम्बर 24 -- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आगरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा के चौथे दिन उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद किया। कहा कि नशामुक्त भारत खेलकूद से ही संभाव है। यूथ नशे को न, खेलों को हां कहे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि वह अपने स्कूल और कॉलेज जीवन में खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टेबल-टेनिस और लंबी दूरी की दौड़ में चैंपियन बनने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी होने का लाभ उन्हें राजनीतिक जीवन में भी मिला। उनके द्वारा निकाली गई 19000 किमी की यात्रा और एक अन्य पदयात्रा में खेलों से मिली सहनशक्ति काम आई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ चरित्र निर्माण का भी माध्यम हैं। सांसद खेल महोत्सव इसी भावना को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.