पाकुड़, जनवरी 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के अध्यक्षता में सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चर्चा, नालसा के (डॉन योजना 2025) नशामुक्त भारत एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन पर जागरूकता सह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशो...