हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। राजकीय संप्रेक्षण गृह में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नशामुक्ति प्रतिज्ञा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। आवासित किशोरों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से दृढ़ संकल्प के साथ अपने ज्ज्वल भविष्य के निर्माण एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाने का आह्वान किया। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में किशोरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कुमार आशीष एवं अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह सौरभ पाठक ने आवासित किशोरों के साथ क्रीड़ा मैदान के चारों ओर पौधारोपण भी किया। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कुमार आशीष, अधीक्षक सौरभ पाठक, आवासित किशोर, स्टाफ स...