खगडि़या, दिसम्बर 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में मंगलवार को अमर शहीद धन्ना माधव नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता करायी गई। यह दौड़ 200 मीटर का था। प्रथम स्थान पर दिलखुश कुमार ने प्राप्त किया। वही द्वितीय स्थान पर प्रिंस कुमार व तृतीय स्थान पर रहें आशु कुमार रहे। उक्त तीनों स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व अन्य सभी को दौड़ प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन व विशिष्ट अतिथि पुर्व फुटबॉलर विभीषण कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौड़ के प्रायोजक राजमाता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति आवास बोर्ड खगड़िया थे। मुख्य अतिथि राकेश कुमार रौशन ने ...