छपरा, फरवरी 24 -- छपरा, हिटी। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जिले भर में प्रभातफेरी व अन्य कार्यक्रम हुए। लोगों को नशा के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को डेरनी पुलिस द्वारा नशामुक्ति को लेकर स्लोगन लिखे बड़े बैनर के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी डेरनी थाने से शुरू हुई। फिर दुर्गा उच्च विद्यालय सूतीहर,बिंद टोली, बी के ज्ञान स्थली रसूलपुर आदि गांवों से होकर पुनः थाने पर आकर समाप्त हुई। नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने किया। एएसआई राजकिशोर सिंह, समाजसेवी सुमंत बाबा,त्रिलोकी साह,शिक्षक धीरज सिंह,मुन्ना सिंह,पंकज कुमार सिंह सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी में भाग लिया। तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं प्राचार्य बबन सहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में नार...