गोरखपुर, जनवरी 15 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तहत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की माता अनुसुइया इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन अनुशासनबद्ध एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से किया। चयनित ग्राम बालापार में जाकर नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामवासियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान श्वेता ने स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना की। ग्राम बालापार से लौटने के बाद स्वयंसेविकाएं विश्वविद्यालय परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने मध्यान्ह भोजन किया। इसके बाद सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.