नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्ति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता के माध्यम से स्टूडेंट ब्रांड एम्बेसडरों का चयन किया। कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित ब्रांड एंबेसडर- स्पंदिता, अभिज्ञा, स्नेहा और दमनप्रीत कौर अपने सहपाठियों के साथ साथ कैंपस में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को सजग करते हुए सकारात्मक जीवन विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक ब्रांड एंबेसडर कम से कम 20 विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ साथ कैंपस कम्युनिटी और अपने घरों के आसपास जागरूकता अभियान चलाएंगे। मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि एक स्वस्थ समाज में नशीले पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है। नशे के दुष्प्र...