सीवान, फरवरी 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मिडिल स्कूल सोंधानी संस्कृत में सोमवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूल के बच्चों के बीच निबंध तथा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने सृजनात्मक पेंटिंग के माध्यम से नशा करने से होने वाले नुकसान को रेखांकित किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में भी बच्चों ने नशामुक्ति के लाभ तथा इसके नकारात्मक प्रभाव को लेखनी के माध्यम से रेखांकित किया। थानाध्यक्ष ने बच्चों को नशा नहीं करने तथा परिवार के सदस्यों को नशा से दूर करने के लिए प्रेरित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग 07 की छात्रा बुलबुल कुमारी ने प्रथम स्थान, वर्ग 08 की छात्रा साजिया खातून ने दूसरा स्थान तथा वर्ग 06 की छात्रा रौशनी कु...