सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोदे घाट पाड़ो में रौतिया युवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाज के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह के द्वारा शहीद बक्तर साय एवं शहीद मुंडल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर अतिथियों ने समाज के युवाओं को नशापान से दूर रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं हुनरमंद बनकर समाज के विकास के लिए आगे आने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा ही समाज का भविष्य है और सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यों के माध्यम से ही समाज को नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाज के लिए अच्छे और सकारात्मक कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में युवकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.