देवघर, मार्च 4 -- प्रखंड के नव साक्षरों को सरकार के निर्देश के आलोक में साक्षर बनाने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व आईसीटी लैब इंस्ट्रक्टर की बैठक की गयी। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से नव साक्षरों को साक्षर बनाना है। इसको लेकर सबसे पहले उल्लास ऐप पर नव साक्षरों को जोड़ना है। प्रत्येक 10 नव साक्षर में एक शिक्षक बहाल करना है, जिनके द्वारा नव साक्षरों को साक्षर करना है। इसके लिए चिन्हित कर नव साक्षरों को जोड़-घटाव-गुणा आदि सिखाना है। इसके तहत 15 वर्ष से ऊपर के नव साक्षरों को जोड़कर शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जन-चेतना केंद्र के माध्यम से प्रखंड में कार्य किया जाना है। बैठक में में रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय लालगढ़, उत्क्रमित मध्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.