मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगयात्रा एवं सेवा के बीस वर्ष पूरा होने पर नव संचेतन के तत्वावधान में आरडीएस कॉलेज के श्रीकृष्ण सभागार में गुरुवार को श्रावणी महोत्सव सह सम्मान समारोह किया गया। संस्था के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. संजय पंकज की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नव संचेतन ने जो समाज सेवा का संकल्प लिया है वह भारतीय संस्कृति की विशिष्टता है। शिक्षा और संस्कृति दोनों ही मानव जीवन की पूंजी है। अध्यक्ष संजय पंकज ने कहा कि नव संचेतन ने पूरे सावन मास कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा की। अतिथियों का सम्मान संस्था के अध्यक्ष और सचिव प्रमोद आजाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. अनीता सिंह, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. मीनू...