हजारीबाग, मई 11 -- केरेडारी।प्रतिनिधि केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी सीताराम महतो लगभग उम्र 50 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी का विवाह 8 मई हुआ था। 9 मई को सुबह विदाई हुई। 9 मई की शाम में ही करीब 8 बजे सलगा से सीताराम महतो अपने पूरे परिवार व गोतिया के साथ अपनी बेटी के ससुराल कुंदा रांची पार्टी में जा रहे थे। जाने के क्रम में बमने पाही घाटी में बोलोरो अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे गड्ढा में जा गिरी। सीताराम महतो की वाहन से दबने के कारण घटना स्थल में ही मौत हो गई।जबकि परिवार के सदस्य में पत्नी,बेटा, भतीजा पूरी से घायल हो गए। उक्त घटना से केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।और मृतक के परिजन रो रोकर बुरा हाल है।मृतक के शव घर लाया गया है।पर दाह संस्कार समाचार लिखे जाने तक नही हुआ...