मुंगेर, दिसम्बर 27 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। नए साल में खड़कपुर वीडियो को अनुमंडल अस्पताल में मिलने वाली सारी सुविधा मिलने लगेगी। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने शुक्रवार को हवेली खड़गपुर स्थित नव निर्मित 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन, ओपीडी, वार्ड, चिकित्सीय उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद समेत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां शुक्रवार तक पूर्ण कर ली गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर 2025 को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इस अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस अवसर को देखते हुए अस्पताल में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई...