जहानाबाद, जनवरी 1 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पर्यटक स्थल बराबर में नववर्ष आपके अवसर पर हजारों संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। पूरे पहाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह पर लोग वन भोज का आनंद लेते देखे गए। सबसे अधिक लोग पातालगंगा और सतघरवा गुफा के पास थे। इसके साथ गायघाट पहाड़ी की तलहटी, बामन सिढी, शांतिकुंटी आदि के पास लोग पिकनिक मनाते नजर आए। सबसे पहले लोग मंदिर में जाकर भोलेनाथ का दर्शन किए उसके बाद लोग मिलकर लोगों ने वन भोज का आनंद लिया। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरा क्षेत्र गुलजार था। नागार्जुन गुफा के पास मेला का दृश्य बना हुआ था। अनुमानित भीड़ को देखते हुए प्रशासन के तरफ से भी व्यापक व्यवस्था किया गया था। सभी प्रमुख स्थल पर पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी नियुक्त थे। व्यवस्था नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.