मथुरा, दिसम्बर 23 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 25 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन अवकाश व नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है। जिसमें मुख्य द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी व अन्य दो द्वारों से यात्रियों के निकास की व्यवस्था रहेगी इस अवसर पर पुरुष व महिलाएं अलग-अलग रूप से दर्शन करेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से अपने गार्ड व सुरक्षाकर्मियों को अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उपरोक्त दिवसों में यातायात व सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि अत्यंत वृद्ध. बीमार व छोटे बच्चों को इस ठंड में मंदिर लाने से बचें, जिससे किसी भी असुविधा या परेशा...