गंगापार, जनवरी 1 -- नव वर्ष पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, परिवार व मित्रों के साथ पहुंचे लोगों ने मंदिरों में पहुंच देवी-देवताओं को मत्था टेंक वर्ष भर सकुशल रहने का आर्शिवाद लिया। इस अवसर पर भटौती स्थित पहाड़ी पर श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ रही। पहाड़ी व जंगल होने के लिए की वजह से यह रमणीक धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। नव वर्ष पर लोग खुशियां मनाने पहुंचे थे। इस मौके पर पहड़ी महादेव सेवा संस्थान के सचिव अनिल शुक्ला की अगुवाई में पहुॅचे, ट्रस्ट के पंकज केशवानी, सूरज पांडेय, संजय केशवानी, हरिशंकर मिश्रा सहित अन्य ने भोलेनाथ को 51 किलो का घंटा चढ़ाया। उधर कोहड़ार पहाड़ी पर स्थित भूतनाशक भैरव बाबा धाम में नव वर्ष पर संजय केशवानी, अशोक कुमार पटेल आदि के सहयोग से भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.