बोकारो, जनवरी 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नव वर्ष के अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जिले के दो सेवा संस्थानों का भ्रमण कर वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम तथा सोलगडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ वृद्ध सेवा आश्रम का दौरा किया। उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों व दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर डीसी ने बच्चों एवं वृद्धजनों के बीच मिठाई, फल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ने कहा कि हम सब अपने आस-पास जो कमजोर हैं, जो टूटे हुए मन हैं, उन सबको जोड़ने की कोशिश करें। उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव सेवा आश्रम में स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.