मऊ, जनवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्राइवेट ब्रम्हस्थान बस स्टैंड, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने या सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया गया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस वाहन पर माइक लगाकर प्रमुख मार्गों और इलाकों में घूमकर लोगों को सचेत किया। शहर कोतवाल ने चेतावनी दिया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत मऊ रोडवेज के आसपास के होटलों की भी तलाशी ली गई। होटल संचालकों को निर्देश दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.