बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए जनपद बस्ती में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में गस्त किया। नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जनपद बस्ती के समस्त नागरिकों को पुलिस अधीक्षक शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व नई आशाओं, नए संकल्पों, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है। जनपद पुलिस नागरिकों के इस उत्सव को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी ने शराब या किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने, तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग एवं ओवरलोडिंग से बचने की अपील की। बुधवार देर शाम सपा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शहर के मुख्य ...