उरई, नवम्बर 16 -- उरई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब जालौन के तत्वावधान में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन 21 नवंबर को कृषि विज्ञान केंद्र रूरा मल्लू में प्रातः 10 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा। इसमें तमाम क्षेत्र के लोगों को जुगाड़ या अपने हाथ से बने कर्म का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के किसान, शिल्पकार, कारीगर, मजदूर, मिस्त्री, परंपरागत उपचार करने वाले वैध, साधारण विद्यार्थी तथा ऐसे जनसामान्य व्यक्ति जिन्होंने कोई प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त नहीं की हो उन्हें अपने नव परिवर्तन के क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.