गोड्डा, अगस्त 15 -- गोड्डा। गोड्डा जिला शिक्षा अधिक्षक के निर्देशानुसार नव प्रभात मिशन स्कूल, गंगटा गोड्डा में झारखंड राज्य के निर्माता, महाजनी प्रथा के उन्मूलनकर्ता, आदिवासीयों सहित दबे कुचले लोगों के मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की आत्मा की शांति के लिए एवं उनकी जीवनी एवं कृत्यों को बच्चों को बताने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोड्डा कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ विवेकानंद सिंह थे। उन्होंने गुरु जी जीवनी के बारे में अपने वक्तव्य में कहा कि आज हम गौरव से कहते हैं कि हम झारखंड राज्य के निवासी हैं तो गुरु शिबू सोरेन जी के कारण ही संभव हो सका। गुरु जी शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने के पक्ष धर थे। हमलोगों को भी उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ...