हाजीपुर, अगस्त 3 -- राघोपुर, संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड आईटी भवन में शुक्रवार को नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों के लिए एक भव्य स्वागत सह परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ सह बीईओ आनंद प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राघोपुर के वरिष्ठ शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए अपने विचार साझा किए। बैठक में अरुण त्रिपाठी,अर्जुन कुमार, सरोज सिंह, धनंजय प्रसाद, संजय सिंह, राकेश रंजन, ब्रजेश कुमार एवं कुंदन चौबे ने विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राघोपुर का स्थानीय परिवेश, विद्यालय एवं सामुदायिक सहभागिता, प्रधानाध्यापक की भूमिका, विद्यालय प्रबंधन, प्रेरणादायक नेतृत्व, तथा विद्यालय में संचालित गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.