बागेश्वर, सितम्बर 14 -- कमस्यार महोत्सव समिति पिछ्ले छह वर्षों से लगातार कमस्यार महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में करती है। इस वर्ष भी आयोजन होना है। महोत्सव समिति अध्यक्ष विनोद मेहरा ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का स्वागत अभिनन्दन करने जा रही है। इसके लिए महोत्सव स्थल देवतोली में तैयारियां चल रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य कमस्यार की प्रमुख जनसमस्याओं बदहाल सड़कें, शिक्षकों की कमी से बंद होते स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, बंदरों सुअरों व गुलदार के आंतक से आम जनता परेशानी में है। क्या हो इसका निदान के लिए एक चर्चा परिचर्चा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण गोष्ठी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.