बोकारो, जुलाई 29 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम और प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को लोक विकास मोर्चा के नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष डॉ मुरारी कुमार गोराई का मोर्चा सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। जोधाडीह मोड़, विस्थापित चौक में सम्मान समारोह आयोजित करते हुए मोर्चा के नये जिला उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। अवसर पर नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष डॉ मुरारी कुमार गोराई ने कहा कि मोर्चा की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर ईमानदारी के साथ काम करेंगे। मोर्चा की नीति, सिद्धांतों के अनुसार गांव से लेकर शहर तक कमेटी का गठन होगा। काम करने का निर्देश दिया। प्रखंड से लेकर नगर कमेटी मजबूतीकरण के साथ मोर्चा की घोषित जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करने का रणनीति बनाया गया। क्षेत्रीय समस्याओं के सामाधान को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.