हरदोई, फरवरी 5 -- धियरई। ग्राम धियरई में नव निर्मित शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से कराई गई। श्रद्धा और उत्साह के साथ सैकड़ों भक्तों ने शिव बारात निकाली। शिव बारात का शुभारंभ शिव मंदिर धियरई से हुआ। बारात चिमना दलेलनगर होते हुए अमखेरवा, मानपुर, सकाहा मार्ग से गुजरते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। बारात में शामिल श्रद्धालु "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। भक्त अपने-अपने साधनों ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल आदि से बारात में शामिल हुए। इससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में व्यास पंडित शैलेंद्र मिश्रा, परीक्षित गुड्डू कश्यप, ग्राम प्रधान रानू सिंह चौहान, राजाराम, पप्पू, राजबीर सिंह, पुनीत, नन्हे सिंह, हरिशंकर, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.