लखीसराय, जुलाई 23 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खाबा राजपुर के नव नियुक्त प्राचार्य रूपेश कुमार और सात नव नियुक्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रचार्य दशरथ प्रसाद ने इन्हें सम्मानित किया तथा प्रियंका भारती एवं सुनीता यादव को विदाई भी दी। राजीव पांडेय ने संचालन किया। सुरेंद्र प्रसाद शंभु, दिव्या किरण, काव्या भारती आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। पंसस रामबालक यादव, प्रवीण कुमार वरूण महतो समेत कई शिक्षक व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...