रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा। पिथौरागढ़ से देहरादून जाते समय भाजपा नेता एवं नवनियुक्त राज्य मंत्री उपाध्यक्ष राज्य खेल परिषद हेमराज बिष्ट के खटीमा पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपाइयों ने कहा कि बिष्ट के राज्य मंत्री बनने से खेल के क्षेत्र में युवाओं को लाभ मिलेगा। हेमराज बिष्ट को कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में लोग जानते हैं। बिष्ट का पूरा जीवन पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में पार्टी के लिए संघर्ष करते हुए बीता है। स्वागत करने वालों में किसन सिंह किन्ना, भुवन भट्ट्र कपिल सामंत, पूरन धामी, किशन बिष्ट, देवेंद्र चौधरी, हरीश मेहरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...