बिहारशरीफ, नवम्बर 1 -- कुलपति ने दिलाई 'सत्यनिष्ठा' की शपथ नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में शनिवार को कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह के मार्गदर्शन में सतर्कता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य, गैर-शैक्षणिक स्टाफ, शोधार्थी और छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कुलपति ने उन्हें ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का आरम्भ सतर्कता समिति के संयोजक एवं विश्वविद्यालय के सतर्कता अधिकारी प्रो. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव परिचय दास के विचारपूर्ण वक्तव्य से हुआ। उन्होंने सतर्कता को केवल सरकारी अभियान न मानकर, ज्ञान-संस्थानों की नैतिक संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। प्रो. दास ने इस अवधारणा को प्राचीन नालंदा की शैक्षणिक परंपरा, अनुशासन और नैतिक ध्येयों से जोड़ते हुए कहा कि शिक्षण-संस्थान तभी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.