गिरडीह, मई 31 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों से चयनित 23 चौकीदारों ने शुक्रवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन के समक्ष अपना योगदान दिया। पुनः सीओ ने सभी चौकीदारों को थाना आवंटित किया। बता दें कि मो. अयूब अंसारी, नरेश मरांडी, मुकेश टूड्डू, राजेश सिंह, विशाल कुमार, मनिक चंद हांसदा, छोटे लाल मरांडी, सुकसेन टुड्डू, मनोज सोरेन, रणधीर हांसदा, प्रिया कुमारी सोरेन, शिवजन मरांडी, सरिता मरांडी व उमेश मंडल को गांडेय थाना आबंटित किया गया। पूनम मरांडी, उपेंद्र वर्मा, तस्लीम अंसारी, मुनू लाल मरांडी, महालाल सोरेन, संदीप कुमार सिंह को अहिल्यापुर थाना आबंटित किया गया। हरेंद्र मंडल, गणेश चौधरी, सिंटू कुमार गुप्ता, ममता कुमारी को ताराटांड़ थाना आवंटित किया गया है। इसके अलावा गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ चौकीदारों को गिरिडीह, खुखरा, पीरटांड़ और म...