रांची, नवम्बर 22 -- रांची। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में शनिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा: लोकतंत्र की पाठशाला, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेसरा मुखिया कुशल मुंडा, पूर्व मुखिया डुमरदगा जुगुन मुंडा व जिला परिषद संजय महतो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा के सदस्यों का अभिनय करते हुए ग्राम सभा की कार्यवाही को प्रदर्शित किया। प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने मॉडल यूथ ग्राम सभा पर विचार सभी के समक्ष साझा किया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी अजीत मंडल, शिक्षक मुकेश कुमार, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.