भागलपुर, दिसम्बर 6 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार और शुक्रवार को वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण के लिए नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार चौधरी, प्राचार्य जेएनवी किशनगंज मिराज आलम, प्राचार्य जेएनवी खगड़िया संजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य डीएलएड कॉलेज नगरपारा डॉ. दीपक कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त ने कहा वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षण में नई नई तकनीक के साथ कार्य दक्षता में सुधार, एनईपी 2020 के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को अपग्रेड करना एवं बच्चों में सर्वांगीण विकास करना है। आगन्तुकों ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.