अमरोहा, मार्च 26 -- शहर के भानपुर रेलवे फाटक के पास नेशनल एजुकेशन एकेडमी में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर नवोदय विद्यालय में चयनित होने वाले नौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। दीपांशु, गौरव, यश, दर्शित, अनुज, लवी, निष्कर्ष, आदित्य, प्रिंस आदि छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एलसी गहलौत ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एकेडमी प्रबंधक चौधरी धर्मेंद्र सिंह, राजबाला, ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह, बदन सिंह, लखपत सिंह, शिवम, बीना वशिष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार गिरी, संभल जिलाध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.