गोपालगंज, अगस्त 30 -- उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में कक्षा नौ वीं एवं 11वीं के विज्ञान एवं मानविकी संकाय के रिक्त सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत प्रवेश के लिए योग्य छात्र अब 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि पहले 20 अगस्त तक थी। जिसे बढ़ाकर 23 सितंबर तक कर दिया गया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय में 31 जबकि मानविकी में 40 सीट रिक्त हैं। वंचित योग्य छात्र विद्यालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन एवं विद्यालय के कार्यालय में जाकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित होगी। कक्षा नौवीं में प्रवेश के इच्छुक छात्र जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा आठवीं की प...