लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में आगामी शिक्षण सत्र के लिए कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों के लिए शनिवार 7 फरवरी को चयन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कक्षा 9 व 11 के लिए कुल 499 आवेदन हुए थे। इसमें मात्र 336 परीक्षार्थी शामिल हुए। लेटरल इंट्री परीक्षा 2026 के प्रभारी युगल किशोर ने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 9 व कक्षा 11 की रिक्त सीटों के लिए कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से कक्षा 9 के लिए व कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शनिवार को हुई चयन परीक्षा के लिए कक्षा 9 व 11 के लिए कुल 499 पंजीकरण थे। इसमें कक्षा 9 के लिए 461 आवेदन हुए थे। सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक हुई चयन परीक्षा में 215 छात्र व 106 छात्राएं शामिल हुई। वहीं कक्षा 11 में 38 परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.